हिंदू संस्कृति का प्रमुख पर्व है दीपावली-सुरेंद्र भटेजा

Haridwar News
Spread the love


व्यापारियों से की खाद्य पदार्थो में मिलावट का विशेष ध्यान रखने की अपील
हरिद्वार, 6 नवम्बर। हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा ने व्यापारियों से दीपावली पर खाद्य पदार्थो में मिलावट का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सुरेंद्र भटेजा ने कहा कि हिंदू संस्कृति में पर्वाे का महत्वपूर्ण स्थान है। जिनमें दीपावली सबसे प्रमुख पर्व है। खुशीयों और रोशनी के पर्व दीपावली में व्यापारियों की विशेष भूमिका है। इसलिए डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन का प्रयास है कि उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता खाद्य पदार्थ ही उपलब्ध कराए जाएं।

व्यापारियों को एसोसिएशन के प्रयासों में सहयोग करना चाहिए। भटेजा ने बताया कि उपभोक्ताओं को सेहतमंद खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए बिकानों द्वारा गजक, सोन पापड़ी, रसगुल्ला एवं मिठाई आदि कई उत्पाद बाजार में उपलब्ध कराए गए हैं। मिलावट रहित बिकानों के खाद्य उत्पाद उपभोक्ताओं की पसंद बने हुए है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए मिलावट खोरों से सावधान रहें और एक दूसरे को शुद्ध व गुणवत्ता युक्त मिठाई आदि भेेंटकर दीपावली की खुशीयां बांटे।

Leave a Reply