विडियो :-संभावित प्रत्याशी तेजी से चलाएं सदस्यता अभियान-सुनीता सिंह

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


कांग्रेस की लालढांग विधानसभा सदस्यता अभियान की प्रभारी सुनीता सिंह का किया स्वागत
हरिद्वार, 8 अक्टूबर। सदस्यता अभियान हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर सुनीता सिंह का लालढांग की ग्रामीण महिलाओं ने फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विधानसभा प्रभारी सुनीता सिंह ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना है। आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित तौर पर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते ग्रामीण व शहरी जनता परेशान है।

पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। गृहणियां रसोइ्र्र नहीं चला पा रही हैं। केंद्र एवं राज्य से मिलने वाली योजनाओं का लाभ भी आम जनमानस को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही जनता की हितैषी है। जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गयी है। निश्चित तौर पर घर घर जाकर सदस्यता अभियान तेजी से चलाया जाएगा। सुनीता सिंह ने यह भी अपील की कि संभावित प्रत्याशी सदस्यता अभियान को गंभीरता से लें। कांग्रेस की नीतियों से जनता को अवगत कराएं।

जिला संयोजक अशोक धींगान ने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा प्रभारी सुनीता सिंह को सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी दी गयी है। निश्चित तौर पर सुनीता ंिसंह इस जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक रूप से करेंगी। विधानसभा चुनाव में कांगे्रस की जीत सुनिश्चत करने के लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें। सदस्यता अभियान को तेजी से चलाया जाए। स्वागत करने वालों में लक्ष्मी, सोनिया, मोनिका, फूलदेई, सुमन, प्रिया, कुसुम, मुन्नी, रूपा, सुभाषचंद, केलादेवी, सीमा, पार्वती, इंद्रा, जयमाला, पुष्पा, रेखा, अमनदीप सिंह, हरदीप राठौर, राजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *