हरिद्वार, 25 मई। थाना सिडकुल पुलिस ने स्मैक की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपियों के कब्जे से 11 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों की धरपकड़ के दौरान मौके से फरार हुए एक आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में पुलिस आपराधिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर इंद्रलोक कालोनी वेदा वेलनैस सेंटर के सामने खाली मैदान के पास से सूरज सिंह नेगी पुत्र स्वर्गीय विजय सिंह निवासी ग्राम बनियाडी व अरुण सिंह बिष्ट पुत्र राजेंद्र सिंह बिष्ट निवासी ग्राम चकोट अगस्तमुनि जनपद रुद्रप्रयाग को स्मैक समेत दबोच लिया।
इस दौरान मौके का फायदा उठाकर एक आरोपी फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय शाह, एसएसआई विकास रावत व हेडकांस्टेबल सोहन राणा शामिल रहे।


