ट्रैक्टर से खुले नाले में अपशिष्ट जल प्रवाहित करने के मामले में चालक गिरफ्तार

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 1 जून। उत्तराखंड जल संस्थान का नाम लिखे ट्रैक्टर से खुले नाले में अपशिष्ट जल प्रवाहित करने के मामले में उत्तराखंड जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता द्वारा दर्ज कराए गए मुकद्मे में कार्रवाई करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही ट्रैक्टर को भी सीज कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार 30 मई को उत्तराखंड जल संस्थान कार्यालय जोन-प्रथम भूपतवाला के अपर सहायक अभियंता नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रैक्टर-सेक्शन मशीन पर विभाग का नाम अंकित कर अपशिष्ट जल को खुले नाले में प्रवाहित जाने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद सप्तऋषि चौकी प्रभारी एसआई विक्रम सिंह बिष्ट ने पुलिस टीम के साथ जांच पड़ताल करने के बाद संबंधित ट्रैक्टर को चिन्हित करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में चालक लाल सिंह पुत्र रोशन लाल निवासी ग्राम ब्रह्मपुर थाना कोतवाली रुड़की ने बताया कि ट्रैक्टर के स्वामी स्वर्गीय सोनू पुत्र रमेश कुमार निवासी ग्राम ब्रह्मपुर थाना सिविल लाइन रुड़की, जनपद हरिद्वार थे, जो रिश्ते में उसके भांजे लगते थे। बताया कि उक्त ट्रैक्टर पूर्व में शिवालिक नगर स्थित जल संस्थान में कार्यरत था। जिसके कारण उस पर उत्तराखंड जल संस्थान अंकित कराया गया था। ट्रैक्टर स्वामी की मृत्यु के बाद भी यह नाम नहीं हटाया गया और उसी नाम का उपयोग कर वह ठेके पर अपशिष्ट जल का परिवहन कर खुले नालों में प्रवाहित करता था।

Leave a Reply