विडियो :-अशीहारा मिक्स मार्शल आर्टस ने किया कराटे ग्रेडिंग एंड डेमोस्ट्रेशन शो का आयोजन

Haridwar News Sports
Spread the love


मार्शल आर्टस से आत्मरक्षा के साथ स्वास्थ्य भी बेहतर होता है -अमित कुमार चौधरी
हरिद्वार, 27 फरवरी। अशीहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्टस की और से शिवालिक नगर कम्युनिटी सेन्टर में कराटे ग्रेडिंग एंड डेमोंस्ट्रेशन शो का आयोजन किया गया। शो में सौ से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। डेमोंस्ट्रेशन में खिलाड़ियों ने किक से मार्बल, मटका, लकड़ी का फटटा आदि तोड़ने का प्रदर्शन भी किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें ब्लैक, ओरेंज, ग्रीन, ब्राउन, रेड एवं येलो बेल्ट, प्रमाण पत्र एवं पुरूस्कार प्रदान किए गए।

शो में खिलाड़ियों ने अपराधियों से बचाव के लिए किस प्रकार स्वयं की रक्षा की जा सकती है। इसका प्रदर्शन भी किया। आशीहार कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के उत्तराखण्ड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि सात खिलाड़ियों को ब्लैक ब्लेट प्रदान की गयी। आरआई पुलिस लाईन जितेंद्र जोशी, पंकज कुमार साहनी, नवीन शर्मा, श्वेता यादव व अंशुरानी आदि ने खिलाड़ियों को पुरूस्कार वितरित की। अमित कुमार चौधरी ने कहा कि मार्शल आर्ट्स से छोटे बच्चे न सिर्फ आत्मरक्षा सीखते है बल्कि इससे उनका स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।

आज के दौर में छोटे बच्चे मैदान में नही बल्कि मोबाइल में गेम खेल रहे है। मिट्टी में खेलने की उम्र में बच्चे मोबाइल में बिजी होकर गंभीर बीमारियों से ग्रसित होते जा रहे है। बच्चों का मोबाइल में गेम खेलने की जगह मैदान में खेलना बहुत जरूरी है। सभी माता-पिता को इस दिशा में सोचना होगा। अमित चौधरी ने कहा कि कराटे मिक्स मार्शल आर्टस के प्रति युवाओं में रूझान लगातार बढ़ रहा है।

अशीहारा कराटे मिक्स मार्शन आर्टस के खिलाड़ियों राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कराटे मिक्स मार्शल आर्टस खेल के साथ आत्मरक्षा का भी अच्छा साधन है। खासतौर पर बालिकाओं को इसका प्रशिक्षण अवश्य लेना चाहिए। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंची अंशुरानी ने कहा कि अशीहारा में बालिकाएं भी मार्शल आर्ट प्रशिक्षण ले रही हैं। मार्शल आर्ट के प्रशिक्षण से बालिकाएं आत्मरक्षा के गुर सीखने के साथ आगे जाकर देश का नाम रोशन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *