दिव्यांगों को भेंट की ट्राईसाईकिल

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 16 जून। स्पर्श गंगा कार्यालय में नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट और स्पर्श गंगा के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में कु.नीरजा के सहयोग से दो दिव्यांगों को ट्रायसाइकिल भेंट की गई। इसके साथ ही 3 दिव्यागों को मेडिकल किट ( डिजिटल थर्मामीटर, आक्सीमीटर, भाप लेने वाली मशीन ,सेनिटाइजर ) दी गयी।

इस अवसर पर रीता चमोली ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। दोनो लाभार्थी ट्रायसाइकिल की मदद से आत्मनिर्भर हो सकेंगे और अपने काम खुद कर सकेंगे। कार्यक्रम में रेणु शर्मा, बिमला ढोडियाल, मनु रावत, मोनिका यादव, ममता अग्रवाल, नीति शर्मा ने सहयोग किया।