भारी मात्रा में गांजे समेत तस्कर दबोचा

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 13 जून। नगर कोतवाली पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 7.966 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकद्मा दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस नशे की खेप का स्रोत पता करने में जुट गयी है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

निर्देशो के अनुपालन में एसपी सिटी व सीओ सिटी के पर्यवेक्षण एवं नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सर्वानंद घाट पार्किग क्षेत्र में गश्त व चेकिंग के दौरान पार्किंग के पीछे खाली प्लॉट से बैग लेकर झुग्गी बस्ती की और जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को दबोच लिया। तलाशी के दौरान बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रमोद साहनी पुत्र रामबिलास साहनी निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला कांवली रोड कोतवाली नगर जनपद देहरादून तथा वर्तमान पता बंगाली बस्ती मोतीचूर थाना रायवाला जिला देहरादून बताया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, एसआई नवीन नेगी, कांस्टेबल संदीप रावत व पवनीश कवि शामिल रहे।

Leave a Reply