नगर कोतवाली पुलिस ने किया 21 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 13 जून। सोमवती अमावस्या स्नान से पूर्व ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने धर्म की आड़ में लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने वाले 21 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत धर्म एवं आस्था की आड़ में लोगों को भ्रमित कर धार्मिक भावनाओं का शोषण करने वाले छद्म वेशधारी व्यक्तियों के विरुद्ध नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में क्षेत्र में व्यापक चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने साधु संतों का वेश धारण कर लोगों, विशेषकर महिलाओं एवं युवाओं को घरेलू, पारिवारिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान का झूठा प्रलोभन देकर गुमराह कर रहे 21 कालनेमि ढोंगी बाबाओं को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गयी है।

Leave a Reply