भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री शिवा चौहान ने की ग्रामीणों के साथ बैठक

Haridwar News
Spread the love


समस्याओं को सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया
हरिद्वार, 17 जून। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी जता रहे भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री शिवा चौहान ने विधानसभा क्षेत्र के फेरूपुर गांव में बैठक कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। शिवा चौहान ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के विकास को गति देना और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना है। ग्रामीणों की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें शासन-प्रशासन के सहयोग से जल्द से जल्द हल कराया जाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि शिवा चौहान हमेशा उनके सुख-दुख में खड़े रहते हैं, जिसके चलते क्षेत्र में उनके प्रति भरोसा और आशा लगातार बढ़ रही है। बैठक में नवीन चौहान, अमित चौहान, विनोद चौहान, गुलाब चौहान, लोकेश कश्यप, सुमित कश्यप, कविता चौहान, सुनीता चौहान, अरविन्द चौहान, अनिल, रचित, लाल सिंह, अनूप सैनी, सचिन चौहान, सुभाष सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान और भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply