अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर किया योग अभ्यास शिविर का आयोजन

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 20 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर निरामया योगम् रिसर्च फाउण्डेशन एवं इंडियन रेडक्रास के संयुक्त तत्वाधान व आयुष विभाग के निर्देशन में अवधूत मंडल आश्रम में योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। । योग शिविर का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज, इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन डा.नरेश चौधरी एवं निरामया योगम् रिसर्च फाउण्डेशन की निदेशक योगाचार्य डा.उर्मिला पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर में योगाचार्य डा.उर्मिला पाण्डेय ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराते हुए कहा कि योग एक दिन का उत्सव नहीं है। बल्कि यह स्वस्थ शरीर शांत मन और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का संदेश देता है तथा लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित भी करता है। इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर डा.नरेश चौधरी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2026 की योग थीम स्वस्थ आयु के लिए योग है। डा. नरेश चौधरी ने कहा कि शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से हमारे मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार होता है।

रोजमर्रा की गतिविधियों को करने की क्षमता बढ़ती है। इसमें योग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जिसे हमें अपनी दिनचर्या में सर्वाेच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद ने कहा कि योग का मूल संदेश आत्मा और परमात्मा का मिलन है यह केवल शारीरिक व्यायाम या आसन नहीं है बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन बनाने की एक जीवन शैली है। योग शिविर में निरामया योगम् रिसर्च फाउण्डेशन के योग प्रशिक्षक मनीषा, पदमा, पारुल, रितू शर्मा, सीमा ठाकुर, विशाल, इंडियन रेडक्रास स्वंयसेवक पूनम, विकास देशवाल, कासवी एवं आयुष विभाग प्रतिनिधि डा. संगीता ने विशेष रूप से सहयोग किया।

Leave a Reply