हरिद्वार, 25 जून। जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर शंकर आश्रम मार्ग पर नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दुकान स्वामी सचिन गुप्ता और वंश गुप्ता ने स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज का बुके भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
आशीर्वाद देते हुए स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि नैनिश्क प्रतिष्ठान सत्य, निष्ठा और विश्वास के साथ उन्नति करेगा। ग्राहकों के साथ आत्मीयता, आदर भाव और विश्वास ही प्रसिद्धि का माध्यम है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के शरीर में आंखें महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं, आंखों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। दुनिया के रंगों को आंखें ही दिखाती हैं। अच्छे क्वालिटी के चश्मे ग्राहकों की आंखों को सुरक्षा प्रदान करेंगे। उन्होंने नैनिश्क ऑप्टिकल्स परिवार को आशीर्वाद दिया।
दुकान स्वामी सचिन गुप्ता और वंश गुप्ता ने बताया कि प्रतिष्ठान पर आधुनिक जांच सुविधा के साथ किफायती दामों पर ग्राहकों को उच्च क्वालिटी के चश्मे उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि चश्मों के लेंस पर विशेष फोकस रहेगा साथ ही यहां अपने खुद के ब्रांड के साथ अन्य उच्च क्वालिटी के ब्रांड भी मिलेंगे। युवाओं के लिए खास फ्रेम डिजाइन भी रखे गए हैं। आंखों को सुरक्षित रखने के लिए हर जरूरत का चश्मा यहां मिलेगा।
पार्टनर ज़ाइस के सेल्स कंसलटेंट अभिजीत सिंह ने बताया कि 180 वर्ष पुरानी कंपनी क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करती। कस्टमाइज्ड लेंस ऐसे होंगे कि विजुअल बिल्कुल सही नजर आए। चश्मे के फ्रेम की लंबाई, चौड़ाई, व्यक्ति की आयु और फेस क्वालिटी देखकर ही चश्मे ग्राहक को दिए जाएंगे। अभिजीत सिंह ने कहा कि आज के दौर में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे आंखों की समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में नैनिश्क ऑप्टिकल्स पर ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मध्यम वर्ग के ग्राहकों के लिए भी अच्छी सेवाएं और किफायती रेंज उपलब्ध कराई गई हैं।


