सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर नगर आयुक्त ने किया घाटों एवं मेला क्षेत्र का निरीक्षण

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 9 नवम्बर। सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के अवसर पर नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विभिन्न गंगा घाटों एवं मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रोड़ी बेलवाला, हाथी पुल, सुभाष घाट, नाई घाट, संजय पुल, घंटाघर, तिरछा पुल, सीसीआर घाट एवं शिव घाट सहित विभिन्न क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने नगर निगम टीम को घाटों एवं मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बनाए रखने तथा अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त द्वारा अपर रोड का भी निरीक्षण किया और सफाई निरीक्षक को अतिक्रमण हटाने एवं सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त के निर्देश पर मेला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की गई। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक प्रशांत कुमार एवं धीरेंद्र सेमवाल सहित नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply