घर से मोबाइल चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
हरिद्वार, 29 जून। घर से मोबाइल चोरी करने के मामले में थाना सिडकुल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबालइल बरामद कर लिया है। नेहरू कालोनी महादेवपुरम निवासी उमेश कुमार की घर से मोबाइल चोरी कर लिए जाने की शिकायत पर पुलिस ने मुकद्मा दर्ज किया था।
विवेचना कर रहे एसआई अनिल बिष्ट ने मुखबिर की सूचना पर रावली महदूद तिराहे पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक विशाल पुत्र देवेश निवासी ग्राम जिझापुर थाना पूवांया जिला लखीमपुर खीरी उ.प्र. हाल निवासी केयर ऑफ करण वाजपेई डेंसो चौक को दबोचकर उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पूछताछ में मोबाइल चोरी करना स्वीकार करते हुए आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए घरों से मोबाइल चोरी करता है।


