सपा प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने की राम मंदिर चंदा चोरी की निष्पक्ष जांच की मांग

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 4 जुलाई। समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। महंत शुभम गिरी ने कहा कि मामले की जांच केवल एसआईटी तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसकी जांच सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी केंद्रीय एजेंसियों से कराई जानी चाहिए।

महंत शुभम गिरी ने कहा कि यदि सरकार विभिन्न मामलों में विपक्षी नेताओं के खिलाफ सीबीआई और ईडी से जांच कराने का निर्णय ले सकती है, तो राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण में भी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ऐसी ही निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में लोगों के मन में उठ रहे सभी सवालों का जवाब तथ्यों और निष्पक्ष जांच के माध्यम से ही दिया जा सकता है। महंत शुभम गिरी ने कहा कि एसआईटी की जांच पर उन्हें भरोसा नहीं है।

उनकी मांग है कि मामले की जांच के लिए उच्च न्यायालय या सर्वाेच्च न्यायालय के किसी पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र समिति गठित की जाए, जो पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक करे। महंत शुभम गिरी ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही आवश्यक है। स्वतंत्र जांच से ही लोगों के मन में मौजूद सभी शंकाएं भी दूर हो पाएंगी। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई देश के सामने लाई जाए, ताकि जनता का विश्वास बना रहे।

Leave a Reply