अनुसूचित जाति आयोग सदस्य विशाल मुखिया ने की भगवान रविदास आश्रम में मंदिर में पूजा अर्चना कर सभी के लिए मंगलकामना की

Dharm
Spread the love


कुंभ मेले की पेशवाई में शामिल होगा रविदास समाज-विशाल मुखिया
हरिद्वार, 21 नवम्बर। अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य विशाल मुखिया ने निर्मला छावनी स्थित भगवान रविदास आश्रम बेगमपुरा में रविदास मंदिर में पूजा अर्चना कर देश और प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामना की। आश्रम के प्रबंधक राजकुमार डोगरा ने शॉल ओढ़ाकर विशाल मुखिया का स्वागत किया। अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य विशाल मुखिया ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज की शिक्षाएं सदैव समाज का मार्गदर्शन करती रहेंगी।

संत रविदास महाराज के आदर्शों को अपनाकर समाज उत्थान में योगदान दें। उनके दिखाए हुए मार्ग का अनुसरण कर राष्ट्र को मजबूती प्रदान करें। विशाल मुखिया ने कहा कि कुंभ मेला नजदीक है। कुंभ मेले की पेशवाई में रविदास समाज भी शामिल होगा। बिरला घाट के सौंदर्यकरण की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में रविदास समाज के लोग बिरला घाट पर स्नान करने आते हैं। मेला अधिकारी सोनिका से घाट का सौंदर्यकरण कराने की मांग की गई है।

उन्होंने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि भगवान रविदास आश्रम बेगमपुरा की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आश्रम द्वारा चलाए जा रहे सेवा के प्रकल्पों का लाभ श्रद्धालु भक्तों को मिल रहा है। प्रबंधक राजकुमार डोगरा ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं को अच्छी सुविधा उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

संत महापुरूषों द्वारा रविदास समाज को पूरा सम्मान दिया जा रहा है। कुंभ मेला हमारी आस्था की पहचान है। सभी मिलकर कुंभ मेले को दिव्य भव्य रूप से सकुशल संपन्न कराएंगे। उन्होंनें बताया कि कुंभ मेले की पेशवाई में समाज के लोग भी सम्मिलित होंगे। इस दौरान सुशील पेगवाल, स्वराज सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply