हरिद्वार, 4 जुलाई। सिडकुल स्थित साईनोकेम कंपनी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भूमानंद अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में फैक्ट्री कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया औैर 117 यूनिट रक्तदान किया। शिविर में फैक्ट्री के मुख्य अध्यक्ष तकनीकी रंजन नायक, एचआर हेड प्रशांत कुमार, उपाध्यक्ष बालेन्दर चौधरी, उपाध्यक्ष दीपक बेनीवाल, महाप्रबंधक (संचालन) विकास राठौर, प्लांट एचआर गिरीश बुघानी, ईएचएस मैनेजर शुभम् कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
मुख्य तकनीकी अध्यक्ष रंजन नायक ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान अमूल्य है। आपके द्वारा दिए गए रक्त से किसी का जीवन बचाने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर में किसी प्रकार की कमी नहीं आती है। बल्कि स्वास्थ्य और बेहतर होता है। इसलिए सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।


