ज्वालापुर को बनाया जाए नगर पालिका-इरफान अली भट्टी

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 13 जुलाई। भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन की बैठक ज्वालापुर के अहबाब नगर में आयोजित की गयी। मंजूर अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली एवं प्रदेश अध्यक्ष इरफान अली भट्टी ने कहा कि सरकारी किसानों की आर्थिक स्थिति की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। पूरे देश में किसान समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को ना तो चीनी मिलों पर बकाया भुगतान मिला रहा है और मांग के मुताबिक गन्ने का दाम मिल रहा है।

इरफान अली भट्टी ने कहा कि जूर्स कंट्री स्कूल के निकट शराब के ठेके को हटाया जाए। ज्वालापुर रेलवे फाटक अंडरपास में भरने वाले बरसाती पानी की समस्या का समाधान नहीं हो होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए। इरफान अली भट्टी ने कहा कि बढ़ती आबादी को देखते हुए ज्वालापुर को नगर पालिका घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को कारखाने, आरा मशीन, आटा चक्की, तेल पिरोई उद्योग आदि में बिजली में 50 प्रतिशत की छूट दी जाए।

विकास प्राधिकरण नक्शा पास कराने पर किसानों को छूट प्रदान करे। शहर की सड़कों पर फलदार पौधे लगाए जाएं। औद्योगिक क्षेत्र में काम कर रहे कर्मचारियों से 12 घंटे का काम ना लिया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर 15 जुलाई को एसडीएम ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में विनोद कश्यप, जाबिर अली, मुआज अंसारी, रविश अंसारी, डा.शमशाद, नदीम पीरजी, नरेश पाल, शहीद मलिक, गफ्फार अंसारी, रागिब अंसारी, सहराज गौड़, आशिक अंसारी, शादाब अंसारी, राजा अली आदि शामिल रहे।