निर्वाण पीठाधीश्वर स्वामी विशोकानंद भारती के ब्रह्मलीन होने पर संत समाज में शोक की लहर

Haridwar News
Spread the love


74 वर्ष की आयु में दिल्ली में ली अंतिम सांस, बीकानेर में दी जाएगी समाधि
हरिद्वार, 28 नवम्बर। महानिर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर निर्वाण पीठाधीश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर संत समाज ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि दी। 74 वर्षीय स्वामी विशोकानंद भारती महाराज ने दिल्ली में अंतिम सांस ली। स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के निधन को संत समाज के लिए अपूर्णीय क्षति माना जा रहा है।

उनके अनुयायियों और संतों ने उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे आध्यात्मिक जगत की बड़ी क्षति बताया। स्वामी विशोकानंद भारती महाराज बीकानेर में समाधि दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि ब्रह्मलीन निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज का जन्म देवभूमि उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जनपद में हुआ था। 24 मार्च 2014 को निर्वाण पीठाधीश्वर बने और काशी में उनका पट्टाभिषेक हुआ।

उनके ब्रह्मलीन होने पर श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव व श्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज समेत अखाड़े के समस्त पंच परमेश्वर, श्रीमहंतों, महंतों व संतों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें महान संत व संत समाज की अपूरर्णीय क्षति बताया है।

Leave a Reply