नगर निगम ने शुरू किया आज का कूड़ा आज ही साफ अभियान

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 6 अगस्त। कांवड़ मेले में उमड़ रही शिवभक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए नगर निगम ने आज का कूड़ा, आज ही साफ अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत प्रमुख घाटों पर एकत्र होने वाले कूड़े का उसी दिन रात्रि शिफ्ट तक निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है
। जिससे अगले दिन श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं साफ सुथरा वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। अभियान के तहत नगर निगम की सफाई टीमें देर रात तक लगातार घाटों पर सफाई कार्य कर रही हैं।

मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा के नेतृत्व में तथा सफाई निरीक्षक अनिल कुमार एवं विनय कुमार की निगरानी में घाटों से कूड़ा एकत्र कर तत्काल उठान एवं निस्तारण कराया जा रहा है। सफाई कर्मियों द्वारा घाटों की सीढ़ियों, मार्गों एवं आसपास के क्षेत्रों की भी विशेष सफाई की जा रही है। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि नगर निगम का लक्ष्य है कि घाटों पर प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले कूड़े का उसी दिन पूर्ण रूप से निस्तारण किया जाए

आज का कूड़ा, आज ही साफ अभियान के माध्यम से रात्रि शिफ्ट में विशेष सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है, जिससे सभी घाट स्वच्छ बने रहें और श्रद्धालुओं को बेहतर एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो रहा है।