शिवालिकनगर नगर पालिका के निवृतमान अध्यक्ष राजीव शर्मा का नागरिकों ने किया स्वागत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 26 फरवरी। शिवालिक नगर नगर पालिका परिषद के निवृतमान अध्यक्ष राजीव शर्मा का वार्ड 13 श्रीराम कालोनी, नवोदय नगर के निवासियों ने वार्ड में कराए गए विकास कार्यों व पांच साल के सफलतम कार्यकाल के लिए स्वागत अभिनन्दन कर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर राजीव शर्मा ने क्षेत्रीय जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और आशीर्वाद से नगर पालिका क्षेत्र के प्रत्येक कोने में विकास कार्य किए गए हैं। चुनाव में जनता से जो वायदे किए थे उन्हें प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में पूरा किया है।

नवोदय नगर में सड़क, नाली, पुलिया, हाई मास्क लाईट, पार्क क सौन्दर्यकरण, बैंचें, सोलर लाईट, हैंडपंप, स्ट्रीट लाईट आदि अनेक विकास कार्य कराए। जनता को सभी मूलभूत सुविधाएं दिलाने का पूरा प्रयास किया गया। सड़के बनने से आम लोगों को सुविधा हुई है। राजीव शर्मा ने लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने आह्वान भी किया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, मंडल मंत्री अशोक शर्मा, दीपक नौटियाल, सुनील कौशिक, अवधेश राय, भागेश्वरी, भानू प्रताप, जयदेव खत्री, अजीत राणा, शैलेन्द्र सिंह, पवन जुयाल, संदीप पुनिया, रणधीर सिंह, केशव दत्त, दिलबाग सिंह पुनिया, राधा देवी, अंशुल शर्मा, वेदांत चैहान, हुकमचंद कौशिक, देवेन्द्र कंडारी, अक्षय भट्ट, किशन पूनिया, मुकेश, विनोद, श्याम सिंह रावत, गिरीश बडोनी, विजय शर्मा, सुजीत सिंह राणा, गोपाल, अनीता, रेखा खत्री, अंनू बडोनी,, आरती, कुसुम, मोना ठाकुर, सूमेस देवी पूनिया, राखी, दीपा, श्रीराम वैलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी, स्थानीय निवासी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *