विडियो:-चार सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों और हाईटेक कंट्रोल रूम से की जा रही मेला क्षेत्र की निगरानी

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 8 अगस्त। सड़कों पर हर ओर बोल बम के जयकारे लगाते शिवभक्तों की भीड़ है। लाखों की संख्या में पहुंच रहे कांवड़ियों की सुरक्षा और इतनी बड़ी भीड़ को संभालना प्रशासन के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की चुनौती से निपटने के लिए इस बार पुलिस प्रशासन ने तकनीक का मजबूत सुरक्षा घेरा तैयार किया है। पूरे मेला क्षेत्र को सुरक्षा के लिहाज से हाईटेक निगरानी व्यवस्था से कवर किया गया है।

एसपी संचार विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीमें 24 घंटे अलर्ट मोड पर तैनात हैं। एसपी विपिन कुमार ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र में 400 से ज्यादा हाई-डेफिनिशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों के जरिए हाईटेक कंट्रोल रूम से मेले के हर प्रमुख इलाके, मार्ग और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इस हाईटेक व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा ट्रैफिक और क्राउड कंट्रोल में मिल रहा है।

जैसे ही किसी चौक, सड़क या कांवड़ मार्ग पर भीड़ बढ़ती है, कंट्रोल रूम से तत्काल ग्राउंड टीम को अलर्ट किया जाता है और जरूरत के मुताबिक ट्रैफिक डायवर्ट कर भीड़ को नियंत्रित किया जाता है। कांवड़ यात्रा में साइबर कमांडो की भी तैनाती की गई है, जो सोशल मीडिया और साइबर गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। किसी भी तरह की अफवाह, भ्रामक सूचना या संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि सामने आने पर तत्काल कार्रवाई के लिए साइबर टीमों को अलर्ट रखा गया है।

Leave a Reply