यूथ कांग्रेस स्थापना दिवस पर कनखल में कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया

Haridwar News
Spread the love


यूथ कांग्रेस हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेगी- अंकुर सैनी
हरिद्वार, 9 अगस्त यूथ कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर महानगर यूथ कांग्रेस हरिद्वार द्वारा संदेश नगर कनखल स्थित बिजली घर के निकट कांवड़ यात्रियों के लिए प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर कांवड़ियों को फल, जल और प्रसाद वितरित किया। जयकारों के बीच शिवभक्तों की सेवा की गई। महानगर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर सैनी ने कहा कि यूथ कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हमने संकल्प लिया है कि सेवा ही हमारी पहचान है।

कांवड़ मेला में दूर-दूर से आने वाले शिवभक्तों की सेवा करना हमारा सौभाग्य है। भोले का आशीर्वाद प्राप्त करें। यूथ कांग्रेस हमेशा जनता की सेवा और सामाजिक कार्यों के लिए तत्पर रहेगी। अंकुर सैनी ने कहा कि विभिन्न राज्यों से गंगाजल लेने आ रहे शिवभक्त धर्मनगरी के अतिथी हैं। स्वागत की परंपरा का पालन करते हुए सभी को शिवभक्तों की सेवा में योगदान करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सेवा के कार्यों से ही संगठन को पहचान मिलती उन्होने कहा कि यूथ कांग्रेस स्थापना दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाकर संगठन ने समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया है। इस अवसर पर आकाश बिरला, आशुतोष श्रीवास्तव, उदित विद्याकुल, गौतम, मयूरा, सुनील कुकरेती सहित महानगर यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply