तनवीर
हरिद्वार, 5 सितम्बर। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने तमंचा और कारतूस समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में चोरी के मामले में जेल जा चुका है और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकद्मा दर्ज किया गया है। शुक्रवार की देर रात नहर पटरी स्थित पुराने बैराज के पास गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध लगने पर एक व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा व 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम रईश उर्फ शोयब पुत्र उमर दराज निकट उमर मस्जिद सराय ज्वालापुर बताया। पुलिस टीम में बाजार चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान, कांस्टेबल मनोज डोभाल, रवि कुमार व आलोक नेगी शामिल रहे।


