हरिद्वार, 14 सितम्बर। नगर पालिका शिवालिक नगर के वार्ड 13 नवोदय नगर के वृंदावन कुंज एवं श्रीराम वाटिका कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि सड़कों के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए सड़क, नाली, सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर सभासद दीपक नौटियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, सभासद अवधेश रॉय, पंकज चौहान, स्वेता सिंह, दीपा सिंह, नीरज प्रेमी, देव विख्यात भाटी, अंशुल शर्मा, संचित डागर, रविंद्र उनियाल, मनोज मिश्रा, बागेश्वरी, बलवंत रावत, रामनिवास गुर्जर, सुनीता जैन, आकाश पाल, शैलेश, सिद्धार्थ केशरी, रजत अय्यर, कुलदीप, अरुण, योगेन्द्र, अमिता, अतुल, पूनम, प्रीति, नेहा, सोनू आदि सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।


