स्मैक समेत आरोपी दबोचा

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 14 सितम्बर। बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5.4 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में शांतरशाह चौकी प्रभारी एसआई अजय कुमार ने पुलिस टीम के साथ भारापुर भौरी जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान राहिल पुत्र अमजद निवासी होटल ड्रीम लैण्ड कालोनी बहादराबाद को स्मैक समेत दबोच लिया।

Leave a Reply