रोटरी क्लब कनखल एवं उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने किया जिला कारागार रोशनाबाद में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 19 सितम्बर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग के नेतृत्व में जिला कारागार रोशनाबाद में रोटरी क्लब कनखल एवं उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल परिसर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जेल अधीक्षक मनोज आर्य एवं डा.विशाल गर्ग ने संयुक्त रूप से किया।

शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डा.गुंजन शर्मा एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. अंजली वर्मा ने बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। जरूरतमंद बंदियों को निःशुल्क चश्मे एवं दवाइयां दी गयी। ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज की डा.हिमानी जोशी, डा.स्वाति भर्तृवाल, डा.मंजू, डा.अलका दीप, डा.ऋचा एवं अनुभूति ने भी शिविर में सेवाएं प्रदान कीं। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि जिला कारागार जैसे स्थान पर स्वास्थ्य सेवाओं की विशेष आवश्यकता होती है।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना समाज के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रोटरी क्लब कनखल के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने कहा कि रोटरी क्लब सदैव सेवा कार्यों के लिए समर्पित रहा है और स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे सेवा प्रकल्प निरंतर जारी रखे जाएंगे।

हरपाल सिंह, साहिल चावला, सीए एम.जैन, विक्रमजीत, अनुभव गर्ग, जश्न अरोड़ा, शीलू भाटिया एवं नरेश रानी गर्ग सहित रोटरी क्लब के अन्य सदस्यों ने शिविर के आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply