विडियो:-पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा सुरेंद्र कोली का शव

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 19 सितम्बर। निठारी कांड में आरोपी रहे और संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए सुरेंद्र कोली के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया। सुरेंद्र कोली की मौत की सूचना के बाद उसके परिवार और गांव के चार पांच लोग हरिद्वार जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी पहुंचे थे। परिवार के लोगों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

हालांकि क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत ने मीडिया से बात करते हुए सुरेंद्र कोली की आत्महत्या के दावे पर सवाल उठाया और मामले की निष्पक्ष जांच की बात कही है। नारायण सिंह रावत ने कहा कि आत्महत्या की बात संदेहजनक है। पूरे मामले की विस्तार से जांच होनी चाहिए। वर्षो से अन्याय झेल रहे सुरेंद्र कोली के परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया पुलिस की सूचना पर परिजन पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। पृथम दृष्टया मामला आत्माहत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply