निर्माणाधीन मकान में चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 20 सितम्बर। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने शिवालिक नगर स्थित निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया है। आरोपी नशे का आदी है और पूर्व में चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है। शिवालिक नगर निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर निर्माणाधीन मकान से गीजर, टेबल फैन, पाइप, सरिए के टुकड़े, लोहे के एंगल, कटर मशीन, हथौड़ी आदि सामान चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था।

मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान निम्रल आईटीआई के समीप खाली मैदान से आरोपी शिवकुमार पुत्र फुज्जन निवासी ग्राम सिकरौड़ा नवादा थाना मण्डावली बिजनौर उ.प्र. हाल निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद को चोरी के सामान समेत दबोच लिया।

Leave a Reply