चोरी की बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 25 सितम्बर। सिडकुल कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गयी बाइक बरामद की है। ब्रह्मपुरी निवासी अंकित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बाइक चोरी करने के लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था।

मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने सिडकुल में दवा चौक पर चेकिंग के दौरान राजा बिस्कुट चौक की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक सवार को रूकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देखकर वापस भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन टायर फिसलने के कारण सड़क पर गिर गया। पुलिस टीम ने तुरंत उसे दबोच लिया।

चैक करने पर बाइक अंकित कुमार द्वारा दर्ज कराए गए मुकद्मे से संबंधित निकली। पूछताछ में उसने अपना नाम ऋतिक पुत्र कल्लू सिंह निवासी बस्तूरा थाना हस्तिनापुर मेरठ बताया। आरोपी ने बताया कि बाइक उसने 15 सितम्बर को ब्रह्मपुरी से चोरी की थी। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय शाह, एडिशनल एसआई अनिल सैनी, हेडकांस्टेबल संजय तोमर, कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply