हरिद्वार। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्मित अधिवक्ता सभागार का शुक्रवार को भव्य समारोह के बीच उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त ने कहा कि नवनिर्मित सभागार अधिवक्ता हितों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि एक अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी होता है। कोर्ट रूम के बाहर, अधिवक्ताओं को एक ऐसे स्थान की आवश्यकता होती है जहाँ वे बैठकर केस का अध्ययन कर सकें, कानूनी विषयों पर सेमिनार आयोजित कर सकें और आपसी विमर्श से कानून के नए आयाम तलाश सकें। यह सभागार हमारी इसी बुनियादी आवश्यकता को पूरा करेगा। इस अवसर पर बर काउंसिल आफ उत्तराखंड के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि
यह सभागार हमारे भीतर न्याय के प्रति जवाबदेही को और मजबूत करेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि इस मंच से निकलने वाले विचार, हमारे समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने में मददगार साबित होंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि अधिवक्ताओं के आपसी सहयोग एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इस सुंदर भवन का निर्माण हुआ है। जिसमें बैठकर अधिवक्ताओं के बीच कानूनी विचार विमर्श हो सकेगा जो अधिवक्ताओं को वादकारियों को न्याय दिलाने में मदद करेंगा। कार्यक्रम का संचालन वर्ष अधिवक्ता सुशील कुमार भसीन एवं बार संघ सचिव विपिन कुमार द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया।समारोह में काशीपुर के पूर्व बार अध्यक्ष उमेश जोशी का भी विशेष रूप से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रधान परिवार न्यायाधीश अजय चौधरी सहित न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहें। कार्यक्रम में विजय शर्मा, प्रदीप जगता, तनवीर भारती, राकेश सिंह , अजय चौहान, राजेश राठौर शासकीय अधिवक्ता दिनेश पंवार, कुशल पाल सिंह चौहान, विनय गुप्ता, राव शबाहत, अरुण कुमार नाथ, आदेश चौहान एवं उत्तम सिंह चौहान एवं बार संघ उपाध्यक्ष मीनाक्षी कपिल सहित अन्य वरिष्ठ महिला अधिवक्ताओं ने भी सहभागिता की।


