रानीपुर कोतवाली पुलिस ने बरामद किए 10 मोबाइल फोन

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 27 सितम्बर। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गुम हुए 10 मोबाइल फोन ढूंढकर उनके मालिकों को लौटा दिए। सीईआईआर पोर्टल के माध्यम बरामद किए गए मोबाइल फोन की कीमत करीब दो लाख रूपए है। बरामद करने के बाद फोन मालिकों को कोतवाली बुलाकर फोन उन्हें सौंप दिए गए। उम्मीद छोड़ चुके लोगों ने फोन वापस मिलने पर पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भण्डारी, कांस्टेबल प्रेम सिंह, विवेक गुसांई, अमन तोमर शामिल रहे।

Leave a Reply