हरिद्वार, 26 सितम्बर। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 11 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोबाइल फोन और 1100 रूपए नगद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पूर्व में चरस तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।
एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेल चौकी प्रभारी एसआई विपिन कुमार ने सहयोगी पुलिसकर्मियों हेड कांस्टेबल हिमेश चंद्र, कांस्टेबल यशवंत सिंह व अंकित कवि के साथ अंबेडकर चौक के पास चेकिंग के दौरान अमजद उर्फ बिहारी पुत्र शौकत निवासी स्कूल नंबर 13 मोहल्ला कस्साबान ज्वालापुर को स्मैक समेत दबोच लिया।


