हरिद्वार, 1 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा ब्लॉक बहादराबाद के सभागार में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान, विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री आदेश सैनी, ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विधायक आदेश चौहान और राज्य मंत्री आदेश सैनी ने गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के जिला महामंत्री जेपी चाहर, विधिक सलाहकार एडवोकेट विनोद शर्मा, आयुर्वेद और उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर डा.सुनील कुमार जोशी, वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के चौधरी चरणसिंह, ई.सत्येंद्र गर्ग, सतीश चंद्र गुप्ता को सम्मानित किया।


