हरिद्वार, 5 अक्टूबर। भारत विकास परिषद उत्तराखंड पश्चिम प्रांत की ओर से जनपद की सभी आठ शाखाओं की प्रवास बैठक ज्वालापुर स्थित होटल में आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय संयोजक सेवा अजय विश्नोई ने कहा कि भारत विकास परिषद विगत 63 वर्षों से समाज में सेवा तथा संस्कार के कार्य कर रही है। कहा कि दीन दुखियों की सेवा करना है सच्चा धर्म है। परिषद अपने बहुत से स्थाई तथा नियमित प्रकल्पों के माध्यम से समाज के वंचित तथा पीड़ित लोगों की सेवा के साथ संस्कार देकर समर्थ सशक्त संस्कारित भारत बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है।
क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव डा. सत्येंद्र मित्तल ने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि सेवा के बहुत बड़े-बड़े कार्य किए जाएं। शाखाएं छोटे-छोटे सेवा के कार्य कर कर भी दीन दुखियों की मदद कर सकती हैं। क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक सेवा डा.संगीता सिंह ने विभिन्न शाखाओं की ओर से किए गए सेवा कार्याे की जानकारी ली। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्षा डा.मनीषा सिंघल ने तथा संचालन प्रांतीय महासचिव डा.संजय गर्ग ने किया।
बैठक में उपाध्यक्ष ललित पांडेय, रश्मि चौहान, संगठन सचिव निखिल वर्मा, संयोजक प्रचार एवं प्रसार एडवोकेट कुशल पाल सिंह चौहान, प्रांतीय संयोजक सेवा शोभा सिंह, विपिन जोशी, राजेंद्र सिंह राणा, संजीव लाम्भा, सुरेश जैनर, एके श्रीवास्तव, आशुतोष शर्मा सहित विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष सचिव तथा संयोजक उपस्थित रहे।




