एसपी सिटी ने किया ज्वालापुर कोतवाली का निरीक्षण

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 9 अक्टूबर। शुक्रवार को एसपी सिटी दीपक सिंह ने ज्वालापुर कोतवाली का अद्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ ज्वालापुर संजय चौहान भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने थाना कार्यालय, मैस, मालखाना बैरक आदि की सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अस्लाह व अन्य साजो सामान को सफाई के साथ तैयारी की हालत में रखने में रखने, ग्राम अपराध रजिस्टर सहित सभी अभिलेखों को अपडेट रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण करने पहुंचे एसपी सिटी दीपक सिंह को कोतवाली पुलिस गार्द द्वारा सलामी दी गयी। निरीक्षण की शुरूआत करते हुए एसपी सिटी ने साफ सफाई का जायजा लेने के साथ थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, हवालात, बैरक, शस्त्रागार एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया। थाना क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित और मफरूर अपराधियों की गिरफ्तारी, रात्रि गश्त एवं प्रभावी पुलिसिंग के संबंध में मातहत को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए आगामी त्योहारों एवं महत्वपूर्ण आयोजनों के दृष्टिगत सतर्कता बरतने, संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी पुलिस गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग करने तथा आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं के संबंध में भी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।

Leave a Reply