20 लीटर कच्ची शराब बरामद ,दो पकड़े

Crime
Spread the love

कच्ची शराब समेत दो दबोचे
हरिद्वार, 9 अक्टूबर। कोतवाली पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को कच्ची शराब समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी है। आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज कर चालान कर दिया गया। एसएसपी के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थान से दो आरोपियों इक्कड़ कला निवासी सुभाष पुत्र हरिराम को 5 लीटर तथा ग्राम दुर्गागढ़ निवासी सचिन पुत्र ब्रह्मपाल को 15 लीटर कच्ची शराब समेत दबोच लिया।

Leave a Reply