मुख्यमंत्री से मिले शिवालिक नगर के व्यापारी

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 8 अक्टूबर। सुप्रीम कोर्ट के आवासीय क्षेत्र में संचालित दुकानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई के आदेश को लेकर व्यापारियों ने शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विभास सिन्हा व रानीपुर विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर समस्या का समाधान करने की मांग की है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष विभास सिन्हा ने मुख्यमंत्री धामी और विधायक आदेश चौहान का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश बाद से व्यापारियों में आवासीय क्षेत्रों में संचालित दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सीलिंग तथा तोड़ने की कार्रवाई का भय बना हुआ है।

विभास सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की बात ध्यानपूर्वक सुनने के बाद जल्द से जल्द समस्या का उचित समाधान निकालने का प्रयास करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि शिवालिक नगर के व्यापारी एकजुट हैं और अपने अधिकारों एवं रोजी रोटी की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

Leave a Reply