मुख्यमंत्री धामी कर रहे मदरसों में आधुनिक शिक्षा का मार्ग प्रशस्त-मनव्वर कुरैशी
हरिद्वार, 23 अक्टूबर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने मदरसो में शुक्रवार के बजाए रविवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित किए जाने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। मनव्वर कुरैशी ने कहा कि अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को समान शैक्षिक व्यवस्था में लाने के उद्देश्य से स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त मदरसों में शुक्रवार की बजाय रविवार को साप्ताहिक अवकाश देने की घोषणा कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत योग्य कदम उठाया है।
मनव्वर कुरैशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन कर अल्पसंख्यक शिक्षा संस्थानों और मदरसों में आधुनिक शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया है। मदरसो में पढ़ने वाले बच्चे आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर इंजीनियर, डाक्टर, वैज्ञानिक बनकर देश के विकास में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में समान व्यवस्थाएं होनी चाहिए। मदरसा प्रबंधकों को भी रविवार की छुट्टी के सरकार के निर्णय का स्वागत करना चाहिए।




