विडियो :-संजीव चौधरी अपने पुराने घर लौटे

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संजीव चौधरी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद के प्रेरणा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याण की नितियो से प्रभावित हो कर अपने साथियों सहित भाजपा मे सम्मिलित हुए। इस दौरान भाजपा ज़िला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान ने चौधरी का स्वागत करते हुए पार्टी की सदस्यता दिलाई । पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद,विधायक आदेश चौहान ने संजीव चौधरी को बधाई दी।

संजीव चौधरी ने कहा की कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति व हिन्दू और देश विरोधी मानसिकता के चलते कांग्रेस को अलविदा कह दिया ।चौधरी ने कहा की मै बाल जीवन से ही एबीवीपी,बजरंग दल,विहिप व भाजपा का कार्यकर्ता रहा हूँ, और धर्म और देश के लिए संघर्ष किया है।

उन्होंने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद की प्रेरणा से फिर से अपने परिवार में शामिल हो गया हुआ। प्रदेश विकास के रास्ते पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है।जल्दी ही देश का पहले स्थान पर उत्तराखंड राज्य सम्मिलित होगा।
चौधरी ने कहा कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल मिलकर जिस प्रकार से हिन्दू विरोधियों का समर्थन करते है वो आज देश और हिन्दू समाज के लिए ख़तरा बना हुआ है। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है ईमानदार कार्यकर्ताओं को कोई सम्मान कांग्रेसमें नहीं मिलता है

उनके साथ पुष्पेंद्र गुप्ता,मिथलेश वर्मा,दीपक काला,सुरेश मखीजा,अनिल तेश्वर,सुनील काँगड़ा आदि ने भाजपा की सदस्यता ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *