हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कुलसचिव से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुलसचिव को लेटा-लेटाकर पीटा जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद कनखल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रजनीश भारद्वाज ,नरेंद्र मलिक,ओमबीर सिंह, उमाशंकर है।




