राज्य में 2147 पॉजिटिव, जनपद में 263

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

कोरोना संक्रमण राज्य में तेजी के साथ फैल रहा है।मंगलवार को 2147 पॉजिटिव के आए हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 6603 पहुंच गई है। रिकवरी 416 राज्य में एक व्यक्ति की मौत हुई।

हरिद्वार जनपद में 263 पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। जनपद में सबसे अधिक हरिद्वार अर्बन मे पॉजिटिव 85, बहादराबाद में 33, भगवानपुर में 4 नारसन में 8, लक्सर में 6, खानपुर में 1, रुड़की में 83 एवं अन्य जनपदों में 43 है।

कुल एक्टिव के 930 पहुंच गए हैं। होम आइसोलेशन मे 856 है। जनपद में 52753 अब तक पॉजिटिव संख्या पहुंच गई है। मंगलवार को दो लोग डिस्चार्ज हुए हैं। 5701 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जनपद में 4 एक्टिव कंटेनमेंट जोन है।

स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार से चिंतित है। कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। सरकार के दिशानिर्देशों का पालन किए जाने की अपील भी की जा रही है। बढ़ता संक्रमण लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *