ज्वालापुर से भाजपा नेता मनोज कुमार गौतम ने ठोकी दावेदारी

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 4 नवम्बर। भाजपा नेता एवं अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी पेश की है। दावेदारी पेश करते हुए मनोज कुमार गौतम ने भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा को आवेदन पत्र सौंपा। समर्थक भी ज्वालापुर से मनोज गौतम को टिकट देने की लगातार मांग कर रहे हैं। मनोज कुमार गौतम ने कहा कि वे 28 वर्षों से भाजपा में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और भाजपा की रीति-नीतियों का प्रचार-प्रसार करते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे समर्पित रूप से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और दलित समाज के साथ अन्य वर्गों के लोगों की समस्याओं को लगातार उठा रहे हैं। उन्होंने भाजपा शीर्ष नेतृत्व से अपील की है कि ज्वालापुर विधानसभा से उन्हें टिकट दिया जाए। उन्होंने कहा कि वे विधानसभा को आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करेंगे और जनता के बीच 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे।

विधानसभा के नागरिकों की समस्याओं को हल करना उनकी प्राथमिकता है और वे राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हैं। मनोज गौतम की दावेदारी पर उनके समर्थकों में भारी उत्साह है। दलित समाज के लोगों में मनोज गौतम की अच्छी पहचान है।

Leave a Reply