राह चलते व्यक्ति से लूटपाट करने के मामले में तीन गिरफ्तार

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 4 नवम्बर। लकसर कोतवाली पुलिस ने राह चलते व्यक्ति से लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 4200 रूपए, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन बरामद किया गया है। थाना पथरी क्षेत्र के ग्राम शिवगढ़ निवासी अनुज ने पुलिस को तहरीर देकर देर रात तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाकर मारपीट कर पांच हजार रूपए व मोबाइल फोन छीनने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था।

लूटपाट की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह घटना के अनावरण हेतु तत्काल टीम गठित करते हुए जल्द खुलासे एवं आरोपियों की गिऱफ्तारी के निर्देश दिए थे। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी द्वारा गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर लकसर क्षेत्र से घटना में शामिल आरोपियों के हुलिए से मिलते जुलते तीन संदिग्धों अजय उर्फ बाबा पुत्र मेहर सिंह निवासी ग्राम सूखेडी थाना गंगोह तहसील नकूड सहारनपुर उ.प्र., विशाल पुत्र सुभाष निवासी ग्राम भट्टीपुर थाना पथरी व विक्की पुत्र सुरेश पाल निवासी ग्राम दाबकी लक्सर को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से नकदी, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों आपस में दोस्त हैं और अपने महंगे शौक व निजी जरूरत के खर्चों को पूरा करने के लिये एकान्त जगहों पर राह चलते राहगिरों को डरा धमकाकर उनसे नगदी व कीमती सामान छीन लेते हैं और आपस में बांट लेते है। पुलिस टीम में एसएसआई राजेश बिष्ट, सुल्तानपुर चौकी प्रभारी एसआई बीरेन्द्र सिंह नेगी, कांस्टेबल अजीत तोमर, जगत सिंह, नरेश नेगी, किशोर नेगी शामिल रहे।

Leave a Reply