अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर परिवहन विभाग की सख्ती

Haridwar News
Spread the love


जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाया विशेष चेकिंग अभियान
नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 45 वाहनों का किया चालान

हरिद्वार, 7 नवम्बर। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग के खिलाफ शनिवार को विशेष अभियान चलाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में इंटरसेप्टर प्रभारी वरुणा सैनी द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान ऑटो, विक्रम एवं ई-रिक्शा सहित यात्री वाहनों की जांच की गई।

ओवरलोडिंग, निर्धारित दर से अधिक किराया वसूली, परमिट शर्तों के उल्लंघन एवं अन्य अभियोगों में कुल 45 चालान किए गए। चेकिंग के साथ वाहन चालकों की काउंसलिंग भी की गई और त्योहारों के दौरान यात्रियों से अधिक किराया न वसूलने, निर्धारित यात्री क्षमता और परमिट शर्तों का पालन करने, यात्रियों के साथ शालीन व्यवहार करने और सुरक्षित ढंग से वाहन चलाने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग ने यात्रियों से भी अधिक किराया मांगे जाने की स्थिति में वाहन नंबर तथा यात्रा का विवरण सहित शिकायत करने की अपील की है।

Leave a Reply