भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री शिवा चौहान ने पेश की हरिद्वार ग्रामीण सीट से दावेदारी

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 10 जून। भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री शिवा चौहान ने अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से दावेदारी पेश की है। विधानसभा क्षेत्र के रानीमाजरा गांव मंे बैठक करते हुए शिवा चौहान ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और जल्द ही अपने स्तर से अधिकारियो के साथ वार्ता कर हल किये जाने का आश्वासन दिया।

शिवा चौहान ने कहा कि यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जनता के बीच लेेकर जाएंगे। केंद्र और भाजपा की राज्य सरकार के साथ मिलकर क्षेत्र का चहंुमुखी विकास करेंगे। शिवा चौहान ने ग्रामीणों से आने वाले विधानसभा चुनाव मे अपने पक्ष मे माहौल ओर पार्टी स्तर पर साथ देने की अपील की।

बैठक में ग्रामीणों ने बात रखी कि इस बार विधायक उनके क्षेत्र का ही निवासी हो, जो उनकी सभी समस्याओ को समझें ओर हर समय उपलब्ध हो। ग्रामीणों ने कहा कि शिवा चौहान उन्ही के बीच के युवा नेता हैं, जो क्षेत्र ओर क्षेत्र की समस्याओ को भली भाती जानते हैं। इसलिए अगर भाजपा उन्हें टिकट देकर क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ाती है, तो उन्हें विश्वास है कि शिवा चौहान रिेकॉर्ड तोड़ जीत हासिल करेंगे।

Leave a Reply