पार्टी मौका देगी तो ज्वालापुर विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाऊंगा :-मनोज कुमार गौतम

Uncategorized
Spread the love

ज्वालापुर विधानसभा को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर रायशुमारी बैठक, मनोज गौतम ने सौंपा दावेदारी पत्र
हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर रायशुमारी बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्यसभा सांसद एवं विधानसभा प्रभारी डॉ. कल्पना सैनी ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस दौरान ज्वालापुर विधानसभा से दावेदारी करने वाले अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम ने दावेदारी का पत्र सौंपा। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा भी मौजूद रहे।
मनोज कुमार गौतम ने कहा कि जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ विधानसभा का विकास करूंगा। राजनीति को सेवा का माध्यम मानता हूं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने प्रत्याशी बनाया तो उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा और निश्चित रूप से जीत दर्ज कराऊंगा।मनोज कुमार गौतम ने कहा कि ईमानदारी के साथ पार्टी की गतिविधियों में हिस्सा लेता हूं।

राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी प्रचार-प्रसार मेरे द्वारा किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि ज्वालापुर विधानसभा के समग्र विकास में योगदान दूंगा, जनता के लिए समर्पित होकर काम करूंगा। ज्वालापुर विधानसभा को आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करूंगा। सभी वर्गों का समर्थन मेरे साथ है।

Leave a Reply