कच्ची शराब सहित गिरफ्तार

Crime Uncategorized
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 2 जनवरी। थाना श्यामपुर पुलिस ने एक आरोपी को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चेकिंग के दौरान आरोपी शीशराम निवासी इंदिरा नगर गैंडीखाता श्यामपुर को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से पांच लीटर कच्ची शराब हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह कच्ची शराब बनाकर आसपास के इलाकों में बेचता है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल राजेंद्र व अजय बिष्ट शामिल रहे।