भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने पेश की हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 16 नवम्बर। भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी (विकास चौधरी) ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी पेश करते हुए सैकड़ों समर्थकों के साथ जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा को आवेदन पत्र दिया। आशु चौधरी ने बताया कि वह पिछले 21 वर्षों से भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन और जनसेवा के लिए कार्य कर रहे हैं।

हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र की जनता के बीच लगातार सक्रिय रहते हुए उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को नजदीक से समझा है, और समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाना ही उनका संकल्प है। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा को सर्वश्रेष्ठ बनाना एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर पंडित अरुण शर्मा, प्रीतम चौधरी, इरफान अंसारी,नफीस अंसारी, देवपाल सिंह राठी, विनोद मलिक, नरेश बालियान, रंजय चौहान, डॉ संजय कुमार, डॉ विक्रम सिंह, संदीप शर्मा, वरुण चौहान, सुशील शर्मा, सुदेश सैनी, संदीप चौधरी, विजय राणा, मुकर्रम अंसारी, इनायत अंसारी, श्रवण कुमार, अकरम अंसारी, शिवम चौहान, शिवम चौहान, अतुल चौधरी, विशाल चौधरी,विभोर कश्यप, विशेष कुमार, विनीत चौधरी, प्रवीण कुमार, रेनू कुमार, लवी चौधरी, टिंकू कुमार, आशीष शर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply