हरिद्वार, 15 नवम्बर। सांई बाबा मंदिर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए लकसर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4,850 रूपए बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी नशे के आदी हैं। शनिवार को अवनीश शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर साईं मंदिर के दान पात्र से 10 से 12 हजार चोरी कर लिए जाने के संबंध में अज्ञात के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराया था।
मुकद्मा दर्ज करने के बाद एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने एसआई समीप पंाडेय के नेतृत्व पुलिस टीम का गठन किया। जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने डिजिटल साक्ष्यों को खंगालते हुए चेकिंग के दौरान खेमचंद उर्फ खेमा पुत्र देशराज, लोकेश पुत्र कंवरपाल व कृष्णा उर्फ गोलू पुत्र जसवीर निवासी ढाढेकी लक्सर को गिरफ्तार कर लिया।




