हरिद्वार, 25 नवम्बर। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक तस्कर को स्मैक समेत दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस मुख्यालय स्तर के स्पेशल एक्शन ड्राइव ऑपरेशन के तहत एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर रानीपुर कोतवाली पुलिस टीम ने अभियान चलाते हुए सिडकुल बाईपास से कृष्ण कुंज जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान सोनी पुत्र बिरमा निवासी ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 7.22 ग्राम स्मैक बरामद हुई। स्मैक बरामद होने पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह महदूद के किसी व्यक्ति से स्मैक खरीदकर लाता है और स्मैक पीने वालों को ज्यादा मुनाफे में बेचता है।




